डबरा में पश्चाताप की दावत खाने से कोरोना विस्फोट,10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

डबरा में पश्चाताप की दावत खाने से कोरोना विस्फोट,10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

डबरा/सलिल श्रीवास्तव

डबरा में पश्चाताप की दावत ने कोरोना विस्फोट की स्थिति पैदा कर दी है। यहां से 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दरअसल यहां एक गाय के गाड़ी से टकरा जाने के बाद गाय की मौत हो गई थी। जिसके बाद एक कार्यक्रम में सामूहिक भोजन करने से कोरोना संक्रमण का विस्फोट हुआ है।

मामला रामगढ़ रोड का है जहां गौ हत्या के पाप से मुक्ति पाने के लिये एक परिवार ने पश्चाताप के लिये पूजन रखा था और यहां भोजन भी कराया गया था। ये पूजन में 24 से 31 मई तक लगातार चला। इस पूजन की समाप्ति पर एक भंडारा रखा गया जिसमें करीब 50 लोग शामिल हुए थे और यहां खाना खाया था। इस कार्यक्रम में शामिल ब्राह्मण, किरायेदार, रिश्तेदार और खाना बनाने वाले भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं।

यहां 4 ब्राह्मणों ने पूजन कराया था, इनमें से 2 की रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आई थी और मंगलवार को बाकी दो की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पूजन कराने वाले परिवार के मुखिया भी दो दिन पहले संक्रमित पाए गए थे, उनकी 66 साल की पत्नी, 51 साल का छोटा भाई, भोपाल से आए पोता-पोती सहित कुछ और रिश्तेदार, किराएदार तथा खाना बनाने वालों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews