डबरा: बिलौआ की प्रतिबंधित खदानों पर प्रशासन का सख्त पहरा, कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण, निगरानी के लिए बनाए गए 8 चेकिंग प्वॉइंट

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बिलौआ क्षेत्र की प्रतिबंधित खदानों पर प्रशासन का सख्त पहरा है। रविवार को कलेक्टर और एसपी ने निरीक्षण कर अधिकारियों को लगातार निगरानी के निर्देश दिए है।
Gwalior Dabra News

डबरा: मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के निर्देश के बाद बिलौआ क्षेत्र में प्रतिबंधित खदानों को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। रविवार को ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान और पुलिस अधीक्षक (SP) धर्मवीर सिंह ने अधिकारियों के साथ खदानों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को अहम निर्देश भी दिए।

बता दें कि कलेक्टर और एसपी ने मौके पर पहुंचकर प्रतिबंधित खदानों की स्थिति का निरीक्षण तो किया ही, साथ ही अधिकारियों से निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को हाईकोर्ट के निर्देशों का सख्ती से पालन करने के साथ ही प्रतिबंधित खदानों पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि प्रतिबंधित खदानों से किसी भी तरह का उत्खनन या खनिज परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

8 चेकिंग प्वॉइंट से रखी जाएगी निगरानी

बता दें कि बिलौआ क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ओर से 8 चेकिंग प्वॉइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन ने अलग-अलग जांच दल भी गठित किए हैं जो क्षेत्र में लगातार जांच और निगरानी करेंगे। इसके साथ ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिबंधित खदानों से उत्खनन या खनिज परिवहन की कोई भी गतिविधि सामने आती है तो तत्काल ही ठोस कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर के साथ अन्य अधिकारी भी रहे उपस्थित

निरीक्षण के दौरान एडीएम सीबी प्रसाद, डबरा एसडीएम जूही गर्ग, संयुक्त कलेक्टर भूमिजा सक्सेना, डिप्टी कलेक्टर अनिल राघव, जिला खनिज अधिकारी पंकजध्वज मिश्रा सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews