
Dabra News : प्रदेश में तेज रफ्तार वाहनों का कहर जारी हैं जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों की असमय मौत हो रही है। हाल ही में डबरा ग्वालियर हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहाँ से घायल को अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
यह है पूरी घटना
बता दें कि यह घटना मृतक डबरा ग्वालियर हाईवे की है जहाँ रामू बघेल पुत्र बलराम बघेल उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी शीतला कॉलोनी डबरा बताया जा रहा है वह अपनी बाइक से टेकनपुर की तरफ जा रहा था तभी एक बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार जिस बस से टक्कर हुई उस बस का नाम बालाजी बताया गया है और वह स्कूल की बस बताई जा रही है हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और रामू को तुरंत डबरा सिविल हॉस्पिटल डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक के साथ आए परिजनों में से निहाल सिंह बघेल ने बताया कि रामू सेंटिंग की ठेकेदारी का काम करता था और वह अपने किसी साइट पर काम देखने के लिए टेकनपुर की तरफ जा रहा था तभी एक बस ने उसे गोंदिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई निहाल सिंह के अनुसार बस का नाम बालाजी बताया जा रहा है और वह स्कूल की बताई जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”848041600″]
सुनील परिहार ने बताया कि वह मृतक के दोस्त हैं और डबरा सिविल हॉस्पिटल में अपने किसी काम से आए हुए थे तभी वहां एक मृतक की बॉडी आई जिस पर उन्होंने बॉडी की शिनाख्त करते हुए मृतक के परिजनों को फोन लगाया जिस के बाद परिजन डबरा सिविल हॉस्पिटल पहुंचे और शव की पहचान की।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”848042606″]
[dgv_vimeo_video id=”848044387″]
