Dabra News : पार्षद पति ने युवक को दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

इस संबंध में राजकुमार बाथम ने डबरा एसडीएम और एसडीओपी के यहां आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
dabra news

Dabra News : डबरा में वार्ड क्रमांक 29 की पार्षद के पति कमलेश बाथम और उसके साथियों पर वार्ड के ही एक युवक ने अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने के और हाथ पैर काटकर जान से मारने के गंभीर आरोप लगाए हैं और कमलेश बाथम और उसके साथियों के खिलाफ डबरा एसडीएम और एसडीओपी के यहां आवेदन देकर कार्रवाई कर न्याय के लिए गुहार लगाई।

क्या है पूरा मामला

दरअसल मामला डबरा के वार्ड क्रमांक 29 सिरोही बरोठा का है जिसमें पीड़ित युवक राजकुमार बाथम पुत्र अतर सिंह बाथम ने वार्ड क्रमांक 19 की पार्षद पति कमलेश बाथम पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया की उसके वार्ड में रहने वाले पार्षद पति कमलेश बाथम और उसके साथियों ने उसे अपहरण कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की है राजकुमार बाथम ने बताया की मारपीट के दौरान कमलेश और उसके साथियों ने उसके हाथ पैर काटकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी राजकुमार ने कहा वह वार्ड में ही ऑनलाइन की दुकान चलाते हैं जो कमलेश और उसके साथियों को पसंद नहीं है जिसके लिए उन्होंने राजकुमार को फोन पर धमकी दी और अभद्र गलियों का प्रयोग भी किया साथ ही राजकुमार ने यह भी बताया की उसने कमलेश बाथम को पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए ₹20000 दिए थे।

[dgv_vimeo_video id=”995489797″]

जब उसे इस योजना का लाभ नहीं मिला तो राजकुमार ने वह ₹20000 वापस मांगे तो पार्षद पति कमलेश बाथम ने उसे उस वक्त एक कार में जबरदस्ती अपहरण कर एक घर में ले जाकर उसके मोबाइल से रिकॉर्डिंग और सबूत मिटाने की कोशिश की और उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ मारपीट भी की इसके संबंध में राजकुमार बाथम ने डबरा एसडीएम को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”995490400″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews