Dabra News : फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

mp news

Dabra News : ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के झांसी रोड स्थित अमर बसेरा ढाबे पर एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का नाम धर्मेंद्र छीपा उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी लड़ाईया पुरा का बताया जा रहा है, युवक ढाबे पर ही नौकरी करता था गौर करने वाली बात यह है कि पुलिस को बिना सूचना दिए मृतक के परिजनों और ढाबे के स्टाफ द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही थी लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक की बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया।

यह है मामला

ढाबे पर काम करने वाले स्टाफ में से एक माठू नामक व्यक्ति ने बताया कि वह रात में खाना खाने के बाद ढाबे के अंदर बने कमरे में सोने चला गया था लेकिन जब लगभग आधा घंटे बाद वह कमरे के अंदर गया तो धर्मेंद्र की लाश फांसी पर लटकती मिली माठू ने बताया घटना के वक्त ढाबे पर स्टाफ में से गोपाल, चपुआ, मामा, सहित ढाबे का मालिक नितिन अग्रवाल भी मौजूद थे।

मृतक के रिश्तेदार नीरज निवासी मानिकपुर कॉलोनी ने बताया शाम को सूचना मिलने पर वह उसके घर गए तब मृतक के भाई सोनू छीपा ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्मेंद्र ने होटल में फांसी लगा ली जब वह मृतक के घर पहुंचे तो पुलिस को बिना दिए मृतक का अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही थी तब मृतक के रिश्तेदारों द्वारा डायल 100 पर सूचना दी गई। लेकिन डायल 100 नहीं आई तब मृतक के रिश्तेदार दीपक और उनके ताऊ ने थाने में पहुंच कर पुलिस को सूचना दी गई तब फिर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बॉडी को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भेज दिया।

[dgv_vimeo_video id=”803159105″]

डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया अमर बसेरा होटल पर एक व्यक्ति ने फांसी लगाई जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मृतक के घर पहुंची और बॉडी को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”803159882″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews