Dabra News : मामूली विवाद के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला, जानें पूरा मामला

Dabra News : मामूली विवाद के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला, जानें पूरा मामला

Dabra Crime News : डबरा सिविल हॉस्पिटल में तकरीबन 5 बजे के आस-पास एक मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने मामूली विवाद के चलते बेरहमी से मारपीट कर दी। जिसमें व्यक्ति को जख्मी हालत में डबरा सिविल हॉस्पिटल में लाया। दरअसल, मामला जवाहर कॉलोनी डबरा का बताया जा रहा है जहां पर महेंद्र जाटव, पुत्र कैलाश जाटव निवासी जवाहर कॉलोनी डबरा के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी जिसमें महेंद्र जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह है पूरा मामला

फरियादी महेंद्र जाटव ने बताया कि वह अपने निजी काम से अपने किसी दोस्त के यहां जा रहा था तभी संजय कोरी और धर्मेंद्र जाटव नाम के व्यक्तियों से मामूली बातचीत के चलते झगड़ा हो गया और आरोपियों ने महेंद्र जाटव पर वका से हमला कर दिया जिसमें महेंद्र जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया।

डबरा सिविल हॉस्पिटल में मौजूद डॉक्टर ने बताया कि हॉस्पिटल में एक व्यक्ति जिसका नाम महेंद्र बताया गया है उसको परिजनों द्वारा घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया, जिसमें लग रहा था कि उस व्यक्ति पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है जिसमें उसके हाथ में गंभीर चोटें आई है जिसको प्राथमिक उपचार के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”789289379″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews