Dabra News : बिजली विभाग की लापरवाही से पोल में फैला करंट, गाय की मौत

Dabra News : बिजली विभाग की लापरवाही से पोल में फैला करंट, गाय की मौत

Dabra News : डबरा में विद्युत विभाग की लापरवाही एक बार फिर देखने को मिली है वार्ड क्रमांक 19 मीट मार्केट इलाके में बिजली के खंबे से करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई। आपको बता दें कि कई जगह बिजली के खंभों से करंट की चपेट में आने के कारण कई बार जानवरों की मौत हो जाती है जिस पर ना तो विद्युत विभाग कोई एक्शन लेता और ना ही कोई कार्रवाई की जाती ऐसा ही मामला डबरा के वार्ड नंबर 19 में सामने आया जहां पर एक लोहे के बिजली के खंभे की चपेट में एक गाय आ गई जिसके कारण गाय की मौके पर ही मौत हो गई बड़ी बात तो यह है कि मोहल्ले की सड़क पर लगे लोहे के खंभों पर कोई सुरक्षा का इंतजाम बिजली विभाग नहीं करता गली मोहल्लों में लगे ऐसे खुले लोहे के बिजली के खंभे कभी भी हादसों का कारण बन सकते हैं ऐसे ही एक खंभे की चपेट में आज एक गाय आ गई और उसकी मौत हो गई जिस की चपेट में अगर कोई इंसान आ जाता तो यही हाल उसका भी होता डबरा में विद्युत विभाग की ऐसी लापरवाही कई बार देखने को मिली है ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं जहां जानवरों की मौत का कारण विद्युत विभाग की लापरवाही होती है।

वही डबरा नगरपालिका की भी लापरवाही यहां देखने को मिली क्योंकि गाय का सब कई घंटों तक घटनास्थल पर ही पड़ा रहा लेकिन नगरपालिका का कोई भी कर्मचारी गाय के शव को उठाने नहीं पहुंचा ऐसे में अधिकारी और कर्मचारी अपनी कुर्सियों पर तो बैठे रहते हैं लेकिन जरूरत के वक्त जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते।

वही मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि गाय अपने रास्ते जा रही थी तभी खंबे के पास गाय पहुंची और गाय को खंभे मैं आ रहे करंट ने लगभग 5 कदम की दूरी से अपनी तरफ खींच लिया वहां मौजूद लोगों ने करंट की चपेट से गाय को छुड़ाने की बहुत कोशिश की लेकिन कुछ ही मिनटों में गाय ने दम तोड़ दिया इस घटना की जानकारी बिजली विभाग को भी दीगई तब यहां कुछ विद्युत कर्मचारी आए और लाइट बंद कर बाई और गाय को खंभे से अलग किया यह विद्युत विभाग की घोर लापरवाही है क्योंकि अगर गाय की जगह मोहल्ले में खेल रहे बच्चे या कोई व्यक्ति खंबे की चपेट में आ जाता तो इसका जिम्मेदार कौन हाेता।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews