Dabra News : अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जाँच में जुटी पुलिस

mp news

Dabra News : डबरा में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी सांसो को विराम दे दिया। मृतक का नाम प्रशांत यादव पुत्र कमलेश यादव उम्र 24 वर्ष निवासी मोदी कुंज डबरा बताया जा रहा है जानकारी मिल रही है कि मृतक प्रशांत यादव शिवपुरी में आधार फाइनेंस कंपनी में कार्य करता था प्रशांत के परिजन गंभीर हालत में उसे डबरा सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे लेकिन मरीज की जांच करने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा

डबरा सिविल हॉस्पिटल में ड्यूटी पर तैनात डॉ आलोक त्यागी ने बताया कि हॉस्पिटल आने से पहले युवक की मौत हो चुकी थी आगे उन्होंने बताया कि मृतक के गले पर कुछ निशान पाए गए थे जोकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगा कि किन कारण से युवक की मौत हुई।

पुलिस कर रही है जाँच

मृतक ने किन कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की फिलहाल इसका पता नहीं लग पाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”809773918″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews