Dabra News : करंट लगने से बिजली ठेकेदार कर्मचारी की मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाए लापरवाही बरतने के आरोप

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

Dabra News : ग्वालियर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सलैया के रहने वाले एक 35 वर्षीय युवक की 11 केवी लाइन पर करंट लगने से मौत हो गई जिसमें बताया जा रहा है युवक किसी विद्युत ठेकेदार के यहां अनस्किल्ड कर्मचारी था। जीतू यादव उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी जवाहर कॉलोनी डबरा की 11 केवी लाइन पर काम करते समय करंट लगने से उस समय मौत हो गई जब वह ठेकेदार के कहने पर बिजली के खंभे पर काम करने के लिए ऊपर चढ़ा था।

यह है मामला

मृतक के चचेरे भाई बल्लू यादव ने बताया जीतू रिश्ते में उनका भाई था वह एक बिजली ठेकेदार पंकज चतुर्वेदी निवासी पिछोर के यहां प्राइवेट तौर पर बिजली के खंबों पर काम करता था जीतू ठेकेदार के कहने पर सुबह ग्राम गजापुर गया था जहां पर बिजली विभाग और ठेकेदार की लापरवाही के कारण जीतू को बिजली की लाइन से करंट लगा और जीतू की मौत हो गई लेकिन ठेकेदार मौके पर नहीं पहुंचा और ना ही परिजनों से आकर बात की जिसकी लापरवाही के कारण भाई जीतू यादव की जान गई उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए सभी लोग पिछोर थाना में आए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”854158568″]

वहीं मृतक के एक और चचेरे भाई सुदामा यादव ने ठेकेदार की लापरवाही बताते हुए कहा कि ठेकेदार ने लाइट बंद करने का परमिट लिया था तो लाइट अचानक से चालू कैसे हो गई यह बिजली विभाग और ठेकेदार दोनो की लापरवाही है जिसके कारण उनके भाई की जान गई है जिनके ऊपर नियम अनुसार लापरवाही बरतने का मुकदमा लगाकर कार्रवाई की जाए और उनको न्याय दिलाया जाए।
अरुण रजक की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews