Dabra News : ऑयल मिल और नमकीन फैक्ट्री पर फूड विभाग ने मारा छापा, जांच के लिए लैब भेजे सैंपल

टीम के द्वारा जिन पर कार्रवाई की गई है, वहां काफी लंबे समय से अनियमिताएं बरत रहे थे। जिसमें ठाकुर बाबा रोड पर स्थित मोनिका गृह उद्योग की संयुक्त टीम द्वारा जांच में रिफाइंड तेल, हल्दी पाउडर, मिक्सचर नमकीन, और लाल मिर्च पाउडर के नमूने लिए।
dabra Oil Mill

Dabra News : रूपये कमाने के लालच में लोग दूसरों की सेहत से खेलने से भी नहीं चूकते हैं। डबरा में राजस्व, नापतौल एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करतें हुए कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा करवाई की। इस दौरान कई प्रतिष्ठान जैसे ऑयल मिल, ब्रेकरी और नमकीन फैक्ट्री शामिल है जिनकी मिलावट और सुरक्षा मानकों की जांच की गई। जाँच के दौरान कई तरह की अनियमिताएं सामने निकल कर आई जिस पर डबरा तहसीलदार विनीत गोयल और खाद्य विभाग के अधिकारी एवं नापतोल विभाग के द्वारा नियम अनुसार कार्रवाई की गईं हैं। इतना ही नहीं एक फूड प्रोडक्ट्स बनाने बाले ओम फूड प्रोडक्ट्स कारखाने में कुछ एक्सपायर डेट के फूड प्रोडक्ट्स भी मिले जिनको जांच टीम के द्वारा आग में जलाकर नष्ट किया गया।

बताया जा रहा है कि टीम के द्वारा जिन पर कार्रवाई की गई है, वहां काफी लंबे समय से अनियमिताएं बरत रहे थे। जिसमें ठाकुर बाबा रोड पर स्थित मोनिका गृह उद्योग की संयुक्त टीम द्वारा जांच में रिफाइंड तेल, हल्दी पाउडर, मिक्सचर नमकीन, और लाल मिर्च पाउडर के नमूने लिए। यहां सुरक्षा मानकों के अनुसार अग्नि समन यंत्र नहीं पाए गए, जिसके चलते प्रकरण दर्ज किया गया। इसके साथ ही उत्पादों के पैकेटों पर आवश्यक घोषणाएं नहीं मिलीं, जिसके तहत नापतौल विभाग ने भी मामला दर्ज किया।

जाँच में अग्नि समन यंत्र और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे का सत्यापन नहीं मिले

दिशा नमकीन की जांच में भी सुरक्षा मानकों का पालन न होने पर अग्नि समन यंत्र नहीं पाए गए, और फैक्ट्री का पंजीकरण भी एक्सपायर मिला। इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे का सत्यापन भी नहीं पाया गया, जिसके तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।

850 टोस्ट पैकेटों को किया जब्त

वहीं झांसी रोड पर दीपक फूड प्रोडक्ट की जांच में टोस्ट और ब्रेड के नमूने लिए गए। यहां 850 टोस्ट पैकेटों पर आवश्यक घोषणाओं की कमी होने पर उन्हें जब्त कर लिया गया और कार्रवाई की गई। साथ ही विनायक फूड ऑयल की जांच में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया, जहां अग्नि समन यंत्र और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे का सत्यापन नहीं मिला। साथ ही, सरसों के तेल में पॉम ऑयल की मिलावट पाई गई, जिसके नमूने लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

dabra news

इस कार्रवाई से शहर के मिलावट खोरों में हड़कंप मचा हुआ है अब देखना यह होगा कि आगे यह कार्रवाई कब तक चलती है और प्रशासन क्या यूं ही मिलावट खोरी पर नकेल कसता रहेगा या फिर त्यौहार बाद यह सब कार्रवाईयां फीकी पड़ जाएगी।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1022988590″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews