Dabra News : निर्वाचन कार्यालय के गेट बंद, आराम फरमाते अधिकारी, लोगों ने कहा नहीं होता काम, होना पड़ता है परेशान

Dabra News : निर्वाचन कार्यालय के गेट बंद, आराम फरमाते अधिकारी, लोगों ने कहा नहीं होता काम, होना पड़ता है परेशान

Dabra News : डबरा में निर्वाचन कार्यालय पर अधिकारी और कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है जहां शहर के कई मोहल्लों और नगर पंचायत क्षेत्रों में लोग वोटर बनवाने के लिए परेशान हो रहे है वहीं निर्वाचन कार्यालय कार्यालय बंद पाए गए।

यह है मामला

आपको बता दें कि सुनील चतुर्वेदी निवासी ने बताया कि वह अपने वोटर कार्ड से संबंधित किसी कार्य को लेकर डबरा के निर्वाचन कार्यालय पर पहुंचे लेकिन निर्वाचन कार्यालय बंद पाए जाने पर उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यालय पर अधिकारी और कर्मचारी ऑफिस में अंदर आराम फरमा रहे हैं और आम जनता परेशान होकर बाहर से ही लौट जाती है।

[dgv_vimeo_video id=”818756246″]

उन्होंने बताया काफी समय से इंतजार करने के बाद भी ऑफिस नहीं खुला लगभग दोपहर को 2:00 बजे तक वह ऑफिस खुलने की राह देखते रहे लेकिन ऑफिस का गेट ना खुलने पर उनका कोई कार्य नहीं हो पाया। आखिरकार ऐसी लापरवाही सरकारी दफ्तरों में देखने को मिल रही है कि आफिस अंदर से बंद है और लोग बाहर से देख कर बगैर अपना काम करवाए लौट जाते हैं आखिरकार ऐसी लापरवाही का जिम्मेदार कौन है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”818756509″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews