Dabra News: खुशियां बदली मातम में, हादसे में आर्मी जवान की मौत

Dabra News: खुशियां बदली मातम में, हादसे में आर्मी जवान की मौत

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। खुशियां कब मातम में बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही कुछ हुआ पिछोर क्षेत्र के सलैया गांव में। जहाँ छोटे भाई की शादी का कार्ड बांट कर लौट रहे आर्मी जवान की दुर्घटना में मौत हो गई। घटना ग्वालियर हाईवे पर रास जेवी स्कूल के पास घटित हुई। आपको बता दें कि पिछोर क्षेत्र के सलैया गांव निवासी आर्मी जवान कृष्णा यादव के छोटे भाई की शादी 17 अप्रैल को होनी थी।

यह भी पढ़ें – गर्मी के दिनों में मिलने वाला गन्ने का रस पीने के साथ-साथ लगाने में भी फायदेमंद

यही कारण था कि वह पंजाब से छुट्टी लेकर घर आया था और अपने रिश्तेदारों को शादी का न्योता देने के लिए कार्ड बांटने ग्वालियर गया हुआ था। जब मोटरसाइकिल से जवान ग्वालियर से लौट रहा था, तो एनएच 44 पर रास जेवी स्कूल के पास किसी चार पहिया वाहन ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई।

यह भी पढ़ें – Jabalpur News: गाड़ी टक्कर होने के बाद महिला ने युवक को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल

जैसे ही हादसे की सूचना गांव पहुंची तो जिस घर में खुशी के गीत गूंज रहे थे। वहां की चीख पुकार मच गई और खुशियां मातम में बदल गई फिलहाल डबरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जवान की मौत पर कोहराम मचा हुआ है। अब उसका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।

यह भी पढ़ें – Mandi bhav: 15 अप्रैल 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

सड़क हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीँ कार वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है। घटना की सूचना लगने के बाद अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं आया है हादसे की खबर लेने।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews