Dabra News : कलयुगी मां ने नवजात का भ्रूण कचरे के ढ़ेर में फेंका, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह घिनौनी निर्दयता किस कलयुगी मां ने दिखाई है।
Dabra

Dabra News : कहते हैं मां का दिल अपनी औलाद के लिए हमेशा ही बेचैन रहता है औलाद की खातिर मां हर हद से गुजर जाती है फिर इसमें चाहे उसे कोई भी कीमत चुकानी पड़े लेकिन क्या उस वक्त उस मां का कलेजा नहीं कांपा होगा जब एक नवजात बच्ची का भ्रूण कचरे के ढ़ेर में फेंका गया क्या उस वक्त उस मां की ममता नहीं जगी जब यह घिनौना कृत्य किया जा रहा था।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि यह मामला डबरा के वार्ड क्रमांक 19 में मीट मार्केट रोड का है। जहाँ पर किसी कलयुगी मां के द्वारा एक नवजात बच्ची का भ्रूण कचरे के ढ़ेर में फेक दिया गया बताया जा रहा है कि जब कोई कबाड़ा बीनने वाला उस जगह कबाड़ा बीन रहा था तो उसे एक बंधी हुई पॉलिथीन दिखाई दी जब उसने पॉलिथीन में खोलकर देखा तो उसमें बच्ची का मृत भ्रूण रखा हुआ था।

जब स्थानीय लोगों को इस बात की खबर लगी तो उसे देखने के लिए लोगों का हुजूम जुट गया जहाँ पर वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद कपिल चौहान ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी लेकिन लगभग 2 घंटे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और भ्रूण को अपने कब्जे में लिया और यह कृत्य किस निर्दय का है इसकी जांच के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह घिनौनी निर्दयता किस कलयुगी मां ने दिखाई है।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews