Dabra News : महिला कांग्रेस ने रैली निकालकर राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जानें पूरा मामला

Dabra News : महिला कांग्रेस ने रैली निकालकर राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जानें पूरा मामला

Dabra Mahila Congress News : प्रदेश सरकार बेटियों के सुरक्षित होने के दावे करती है, लेकिन राज्य में महिला सुरक्षा की स्थिति बेहद खराब है, सरकार भले ही राज्य में महिला सुरक्षा का डंका पीट रही हो, लेकिन हकीकत सरकार के दावों से कोसों दूर है। हाल ही में मप्र के बैतूल शहर में भाजपा नेता ने ही 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार किया। जिसको लेकर कई राजनैतिक पार्टी रैली निकालकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।

यह है मामला

बता दें कि ग्वालियर जिले की डबरा तहसील में प्रदेश की बेटी को न्याय दिलाने के लिए आज जिला ग्रामीण अध्यक्ष महिला मोर्चा गुंजा जाटव के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने नगर पालिका परिषद से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली और प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन देने के बाद कांग्रेस नेता सूबेदार बिजौल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि प्रदेश के अंदर महिलाओं पर लगातार प्रताडना और अत्याचार के मामले देखने को मिल रहे है। दुराचारी भाजपा नेता की कुल संपत्ति को कुर्क कर प्रदेश की बेटी को न्याय दिलाएं और नेता के मकानों पर बुल्डोजर की कार्रवाई की जाए और चल-अचल संपत्ति जप्त की जाए, जिससे प्रदेश के अंदर ऐसी घटनाओं को रोका जा सकें।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”787969855″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews