Dabra News : मेडिकल स्टोर संचालक के साथ बदमाशों ने की मारपीट, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

dabra police

Dabra News : डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें कुछ हथियार बंद बदमाशों ने बेखौफ होकर एक मेडिकल संचालक के साथ उसी के मेडिकल स्टोर के अंदर घुसकर मेडिकल संचालक की बेरहमी से मारपीट कर दी। जिसका वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें कुछ लोग बेरहमी से एक मेडिकल संचालक की लात और घुसों से मारपीट कर रहे हैं। जिसकी शिकायत लेकर फरियादी मेडिकल संचालक डबरा सिटी थाने पहुंचा और शिकायत की।

क्या है पूरा मामला

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए फरियादी जितेंद्र शर्मा हरि मेडिकल संचालक ने बताया कि वह रात लगभग 8 बजे अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा हुआ था तभी आरोपी अपने कुछ हथियारबंद साथियों के साथ उसके मेडिकल स्टोर पर आया और उसके साथ मारपीट कर दी। फरियादी ने बताया कि आरोपियों ने उनके साथ 2 दिन पहले भी दुकान पर आकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी थी। उनकी दुकान में तोड़फोड़ की। जिसकी शिकायत फरियादी ने डबरा सिटी थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन देकर की थी। आज फिर उसके साथ मारपीट करके उसे जान से मारने की धमकी दी।

[dgv_vimeo_video id=”926203645″]

[dgv_vimeo_video id=”926203834″]

इस पूरे मामले को लेकर डबरा सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने कहा कि यह मामला पैसों के लेनदेन का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले से जुड़े आरोपियों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। वहीं अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले पर क्या कुछ कार्रवाई करती है।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”926203765″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews