
Indore police arrested a chain snatcher.
Dabra News : डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीदार कॉलोनी में एक नाबालिग का अपहरण कर एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया घटना लगभग रात्रि 2 बजे की बताई जा रही है वहीं पुलिस को घर से कुछ दूरी पर एक मकान में बदहवास अवस्था में नाबालिग मिली परिजन गश्ती दल की सहायता से नाबालिग युवती को डबरा सिटी थाने लेकर पहुंचे वहां महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़ित युवती का बयान दर्ज किया और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि थाने में महिला अधिकारी ना होने के करण देर रात्रि तक मामले पर कार्रवाई हो पाई क्योंकि डबरा सिटी थाने में पुलिस की कोई महिला अधिकारी नहीं है जिसके कारण महिलाओं से जुड़े मामले में आसपास के थानों से महिला अधिकारी को बुलाया जाता है तब जाकर कहीं कार्रवाई पूरी होती है।

एसपी द्वारा की गई एक नई पहल की शुरुआत
वही डबरा सिटी थाना प्रभारी केपी यादव ने बताया शहर में हो रहे दुष्कर्म जैसे अपराधों के लिए महिला और बच्चियों की सहायता के लिए ग्वालियर पुलिस अधीक्षक द्वारा एक नई पहल की शुरुआत की गई जिसमें बेटी की पेटी नाम से शिकायत पीटी बनाई गई जिसे डबरा के मुख्य चौराहों सराफा बाजार, गीता टॉकीज चौराहा, बन खंडेश्वर स्कूल, संत कंवर राम स्कूल, हॉस्पिटल के पास, कन्या विद्यालय स्कूल के सामने बेटी की पेटी रखवाया गया जिसमें बेटियां किसी भी तरह की शिकायत को उस पेटी में डाल सकती हैं जिस पर पुलिस तत्काल एक्शन लेगी और शिकायतकर्ता की पहचान को गुप्त रखा जाएगा।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”846693863″]
