Dabra News: रेलवे कर्मचारी ने लगाई फाँसी, मौके पर मौत, सुसाइड नोट बरामद, जांच में जुटी पुलिस

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

Dabra News: डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे कॉलोनी की बिल्डिंग में रहने वाले एक रेलवे कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह जानकारी जब परिजनों को लगी तो उन्होनें पुलिस को सूचना दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक का नाम हरीप्रसाद अहिरवार और उम्र लगभग 28 वर्ष है। वह झांसी स्थित वर्कशॉप में रेलवे की नौकरी करता था। डबरा स्थित रेलवे स्टेशन के पास बनी रेलवे कॉलोनी की बिल्डिंग में वह अपनी पत्नी के साथ रहता था।

शुक्रवार को जब वह झांसी से लौटकर डबरा अपने निवास पर आया और अपने रूम में पहुंचा। पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। जब मृतक हरिप्रसाद की पत्नी वापस लौटी तो घर के बाहर ताला लगा देखकर वह बिल्डिंग में निवास कर रहे अपने रिश्तेदार के यहां सोने चली गई। लेकिन देर शाम तक घर के दरवाजे पर ताला लगा देख वह पास की खिड़की से अंदर जाने की कोशिश करने लगी। तब पता चला कि हरिप्रसाद फांसी पर लटका हुआ है। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को बरामद कर पंचनामा तैयार किया। और बॉडी पोस्टमार्टम को लिए भेज दिया। मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। मृतक के बहनोई ने बताया कि उनके साले हरिप्रसाद और उसकी पत्नी के बीच अक्सर आपसी अनबन बनी रहती थी और झगड़ा होता रहता था।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews