
Dabra News : डबरा उप जेल में बंद कैदियों के लिए जेल प्रबंधन द्वारा राखी का पावन त्यौहार मनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधी। स्थानीय उप जेल में जेल प्रबंधन द्वारा कैदियों को राखी बंधवाने के लिए प्रबंध किए गए थे। जिनको देखकर अपने भाइयों को जेल में राखी बांधने आई बहनों ने खुशी जाहिर की वहीं राखी बांधते समय कुछ बहनों की आंखें भी नम हो गई।
जेल में किए गए पुख्ता इंतजाम
वहीं पर डबरा केंद्रीय उप जेल के प्रभारी जेलर बाबूलाल मांझी ने जानकारी देते हुए बताया है कि डबरा उप जेल में पिछले कोरोना काल से बंद हुए राखी के पर्व को इस वर्ष पूर्व की भांति मनाया जा रहा है जिसके लिए जेल में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, राखी बांधने आने वाली बहनों को किसी तरह की असुविधा न हो इसका भी पूरा ख्याल रखा गया है।
[dgv_vimeo_video id=”859393634″]
जेल स्टाफ एवं जेल महिला स्टाफ सतत निगरानी बनाए हुए हैं। जेल में बंद हवालातियों व कैदियों के लिए जेल प्रबंधन द्वारा राखी का पावन त्यौहार मनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधी है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”859398157″]
