
Dabra News : डबरा सिटी और देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध रूप से कितनी ही कबाड़ की दुकानें संचालित की जा रही है जिनमें से कई दुकानों की ना तो कोई परमिशन है और ना कोई लाइसेंस इससे साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रशासन की ही ढील पोल से यह दुकानें संचालित की जा रही है।
यह है मामला
बता दें की शहर में कुछ कबाड़ की दुकान ऐसी भी हैं जिन पर चोरी का माल खरीदा जाता है और तो और हर दिन लाखों का टर्नओवर करने वाले कबाड़ की दुकानों के संचालकों द्वारा जो की जीएसटी के दायरे में आते हैं उनके द्वारा जीएसटी की भी चोरी की जाती है और कुछ कबाड़ की दुकानें तो ऐसी भी है जिन पर चोरी की गाड़ियां भी काटी जाती है लेकिन पुलिस प्रशासन इसको अनदेखा कर देता है।
[dgv_vimeo_video id=”858403270″]
[dgv_vimeo_video id=”858403510″]
[dgv_vimeo_video id=”858404097″]
ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इन लाखों का व्यापार कर रहे दुकानदारों को पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग है क्योंकि शहर में इतने दो नंबर के काम हो रहे हैं और पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ रख कर बैठा है। बता दें कि कई बार डबरा देहात और डबरा सिटी पुलिस को मीडिया द्वारा इस बात से अवगत भी कराया है लेकिन उसके बावजूद भी इन कबाड़ कारोबारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती आखिर पुलिस इन अवैध कारोबार और कारोबारी को अनदेखा क्यों करती है अब देखना यह होगा कि कब तक पुलिस इन अवैध रूप से संचालित हो रही कबाड़ की दुकानों पर कार्यवाही करती है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”858402995″]
