
Dabra News : डबरा के ग्राम निभैरा में कुछ दबंगों द्वारा खेतों के बीच बने आम रास्ते पर कब्जा कर उसे जोत कर खेत में मिलाने का मामला सामने आया है जहां ग्राम वासियों को आम रास्ते से निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आपको बता दें कि ग्राम निभैरा के ग्राम वासियों ने डबरा एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर न्याय के लिए आवेदन लगाया है।
यह है मामला
बता दें कि बैराग राम के रहने वाले गौरव शर्मा ने बताया कि ग्राम निभैरा में कुछ दबंग लोगों ने खेतों के बीच बने आम रास्ते पर कब्जा कर लिया है उन्होंने कहा कि दबंगों ने अपने खेत की जुताई करते वक्त शासकीय रास्ते पर भी ट्रैक्टर चलाकर जुताई कर दी और अपने खेतों में मिला दिया जिससे ग्रामवासी और किसानों को रास्ते से निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ना तो किसान पैदल वहां से निकल पा रहा और ना ही उसके ट्रैक्टर ट्रॉली और कोई अन्य वाहन वहां से निकल पा रहे जिससे सभी ग्रामीणों ने डबरा एसडीएम कार्यालय में न्याय के लिए आए हैं।
[dgv_vimeo_video id=”836188989″]
[dgv_vimeo_video id=”836188553″]
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह 181 पर और एसडीएम कार्यालय में शिकायत कर चुके हैं लेकिन प्रशासन द्वारा आम रास्ते को कब्जा मुक्त कराने के कोई कठोर कदम नहीं उठाए गए गौरव शर्मा ने बताया कि ग्राम के किसान भाइयों की इतनी सी मांग है कि प्रशासन आम रास्ते पर किए गए कब्जे को मुक्त कराएं जिससे ग्रामवासी किसान भाइयों को आने जाने के लिए रास्ता मिल सके।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”836187687″]
