Dabra News : चोरों के हौसले बुलंद, नगर के बीच स्थित SBI में लगाईं सेंध, पुलिस को दी चुनौती

Dabra News : चोरों के हौसले बुलंद, नगर के बीच स्थित SBI में लगाईं सेंध, पुलिस को दी चुनौती

Dabra News : ग्वालियर जिले की पुलिस हथियार तस्करों, नशे के सौदागरों पर भले ही अपनी पकड़ मजबूत कर ही है लेकिन उसका नियंत्रण चोरों पर दिखाई नहीं देता, चोर लगातार घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती सेते रहते हैं, ताजा मामला जिले के डबरा नगर का हैं, जहाँ मुख्य बस स्टैंड के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक में बीती रात चोर घुस गये और वारदात को अंजाम देने की कोशिश की यह तो क़िस्मत अच्छी रही कि वॉल्ट का ताला नहीं काट पाये वरना चोर यहाँ रखा लाखों रुपये का कैश लूटकर चोर ले जाते।

डबरा में मुख्य बस स्टैंड के पास एसबीआई की शाखा है। बैंक में बीती रात कुछ बदमाश चोरी के इरादे से घुस गए, शातिर चोर बैंक के वॉशरूम में बने वेंटिलेशन के रास्ते से घुसे और कटर से बोल्ट के बाहर के शटर का ताला भी काट दिया पर किस्मत अच्छी रही कि वह मुख्य बोल्ट को नहीं काट पाए जिसमें करोड़ों रुपया रखा हुआ था।

घटना की जानकारी तब सामने आई जब आज शुक्रवार को बैंक खुली, स्टाफ ने जैसे ही बैंक का हाल देखा उन्हें समझते देर नहीं लगी कि कुछ हुआ है, उन्होंने अपने स्तर पर जब जाँच की और वाशरूम का वेंटिलेशन टूटा देखा तो उन्हें चोरी के प्रयास का अंदाजा हो गया, मैनेजर ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी केपी यादव, एसडीओपी विवेक शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे, उन्होंने जब मौका मुआयना किया तो बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी से मालूम चला कि चोर रात को 10:15 बैंक में घुसे, चोर पीछे के रास्ते से अंदर घुसे, वे अपने साथ थैले में रखकर कटर मशीन भी लाये थे जिससे वॉल्ट का ताला काटा गया। बड़ी बात यह है कि चोरों ने बैंक में लगे अधिकांश सीसीटीवी को दीवार की तरफ कर दिया ताकि वह पहचान में ना आ सकें।

शुरूआती जांच में पता चला है कि चोर बैंक के पीछे रेस्ट हाउस से उस बादामी कॉन्प्लेक्स में एंटर हुए जिसमें एसबीआई की शाखा बनी हुई है, पीछे का हिस्सा खाली है यही कारण रहा कि चोरों ने वारदात को अंजाम देते रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी। इस पूरी घटना में अच्छी बात ये रही कि चोर मुख्य वॉल्ट का ताला नहीं काट सके वरना लाखों रुपए की चोरी की वारदात हो सकती थी।

घटना स्थल पर पहुंचे डबरा थाना प्रभारी के पी यादव का कहना है कि बैंक में चोर पीछे के रास्ते से अंदर आए हैं, सीसीटीवी देख रहे हैं। चोरों की शिनाख्ती के प्रयास प्रारंभ किये जा रहे हैं,  बैंक में किसी भी प्रकार की कोई रकम चोरी नहीं हुई है। शीघ्र ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”811195302″]

बहरहाल पुलिस प्रशासन बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज चैक कर रही है और चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है लेकिन इस घटना को देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि डबरा नगर में चोरों को हौसले बुलंद हैं और वे किसी भी समय पुलिस को चुनौती देकर घटना को अंजाम दे सकते हैं।

डबरा से सलिल श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews