Dabra News : व्यापारी-आढ़तिये कर रहे मनमानी, किसानों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

Dabra News : व्यापारी-आढ़तिये कर रहे मनमानी, किसानों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

Dabra Krishi Upaj Mandi News : मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा तहसील की कृषि उपज मंडी निरंतर सवालों के घेरे में बनी रहती है फिर चाहे वह किसान यूनियन के द्वारा हो या फिर किसानों के द्वारा यह सिलसिला आखिरकार क्यों थमने का नाम नहीं लेता क्योंकि जब फसल की आवक शुरु होती है तो कृषि उपज मंडी सबसे आगे रहती है क्योंकि यहां दूरदराज से किसान अपनी फसल को बेचने के लिए आते हैं। इसी बीच डबरा कृषि उपज मंडी में किसानों के साथ निरंतर किसी ना किसी रूप से ठगी का कार्य भी चलता है। फिर चाहे वह व्यापारियों के द्वारा हो या फिर आड़तियों के द्वारा आखिरकार इन समस्याओं को मंडी प्रशासन क्यों अनदेखा कर रहा है। क्यों मंडी प्रशासन के पास इन समस्याओं को लेकर कोई हल नहीं होता है।

[dgv_vimeo_video id=”778601579″]

[dgv_vimeo_video id=”778601839″]

किसानों ने लगाए आरोप

बता दें कि प्रदेश सरकार निरंतर किसानों के हित के लिए प्रयास कर रही है लेकिन मंडी तक किसानों की फसल पहुंचते-पहुंचते वह प्रयास सिर्फ और सिर्फ कागजों में दबे रह जाते हैं आखिरकार क्यों मंडी प्रशासन किसानों की परेशानियों पर गौर नहीं करता क्योंकि कई बार किसानों का भी खुद यह कहना है कि मंडी में डाक बोली नहीं लगाई जाती है मंडी में कच्ची पर्ची बनाकर किसानों की फसल खरीदी जाती है जिससे किसानों को मलाल जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है और ना ही मंडी में फसल की तुलाई का समय निश्चित होता है। जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि लोग यहां अपनी फसल बेचने आते हैं और मंडी मैं बिचौलियों का शिकार बन जाते हैं इस पर मंडी प्रशासन गौर क्यों नहीं करता। आज एक बार फिर डबरा कृषि उपज मंडी में ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें एक किसान ने बताया की उसकी फसल से भरी ट्रॉली को एक आडतिया द्वारा बगैर मंडी की पक्की रसीद दिए साधा पर्ची पर तुलवाया गया।

यह है आदेश

इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए डबरा एसडीएम प्रखर सिंह द्वारा दिए मौखिक निर्देश का पालन करते हुए डबरा कृषि उपज मंडी द्वारा एक लेटर जारी किया जिसमें किसानों की समस्या को देखते हुए दर्शाया गया है कि सर्दी का मौसम प्रारंभ होने से मंडी में जींसों की नीलामी की बोली सुबह 8:00 बजे से लगाई जाएगी जिससे किसानों को और व्यापारियों को कोई असुविधा ना हो अगर कोई व्यापारी इससे पहले किसान की फसल तूलाई पूर्ण करता है तो उस पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। अब आगे देखा जाएगा कि डबरा कृषि उपज मंडी प्रशासन के द्वारा किया गया यह प्रयास कितना सफल होता है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”778602295″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews