
Dabra News : ग्वालियर जिले के डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चैतूपाड़ा में रहने वाली एक युवती के साथ उसके ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बंदूक की नोंक पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिस पर डबरा सिटी थाने में युवक के खिलाफ धारा 376 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।
यह है मामला
पीड़ित के माता-पिता ने बताया कि वह ग्राम चैतूपाड़ा में रहते हैं उन्होंने बताया कि उनकी एक बेटी है जिसकी बीते दिनों सगाई हो चुकी है जब वह रात को लगभग 10 बजे छत पर अपने ससुराल में फोन पर बात कर रही थी तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक संदीप रावत पुत्र जयेंद्र रावत अपनी छत से उनकी छत पर आया क्योंकि उनकी छत से उसकी छत लगी हुई है और बंदूक की नोंक पर उनकी बेटी को अपनी छत पर उठा ले गया जहां उसने उसके साथ गलत काम किया जब उनकी बेटी घर पर पिता से लिपट कर रोने लगी। तब परिजनों के पूछने पर उसने सारी घटना परिजनों को बताई इसके बाद उन्होंने तत्काल डायल 100 लगाकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।
[dgv_vimeo_video id=”872336982″]
वही इस पूरे मामले में डबरा सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चैतूपाड़ा में एक 18 वर्षीय युवती के साथ पड़ोस में ही रहने वाले संदीप रावत ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था जिसमें युवती और उसके परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर धारा 376 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”872337576″]
