डबरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के तीन आरोपियों को कट्टा और जिंदा कारतूसों सहित जंगल से किया गिरफ्तार

Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

Dabra News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की डबरा पुलिस ने कुछ दिनों से फरार चल रहे 307 के आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें कोटरा के जंगलों से धर दबोचा है। बता दें कि यह तीनों आरोपी फरवरी माह से एक गोली कांड की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे थे।

क्या है पूरा मामला

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए डबरा सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि फरवरी माह में फरियादी सत्यम रावत ने थाने में एक मामला दर्ज कराया था। जिसमें आरोपी गणेश रावत, सुदामा रावत, अजेंद्र रावत और एक अन्य ने पैसे के लेनदेन को लेकर सत्यम रावत के पैर में गोली मारी थी। जिस पर पुलिस ने धारा 307 का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश करना शुरू कर दिया था। क्योंकि आरोपी प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहे थे।

arrest

पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद आज मंगलवार को कोटरा के जंगलों से तीन आरोपी गणेश रावत, सुदामा रावत और अजेंद्र रावत को पकड़ा। जिसमें से गणेश रावत पर एक 315 बोर का कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। साथ ही फरार चल रहे एक अन्य आरोपी की भी पुलिस तलाश कर रही है।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”922407055″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews