डबरा वार्ड क्र.29 : बिजली व्यवस्था बेहाल, परेशान होते नौनिहाल

डबरा वार्ड क्र.29 : बिजली व्यवस्था बेहाल, परेशान होते नौनिहाल

डबरा, अरुण रजक। मध्य प्रदेश सरकार एक ओर जहां नौनिहालों की परवरिश और देखभाल के लिए हर कदम भरसक प्रयास कर रही है, वही दूसरी ओर प्रशासनिक अव्यवस्था के चलते राज्य में अभी भी कई सरकारी स्कूल ऐसे हैं जहां.. । इन्ही अवस्थाओं के चलते कई पालक या तो बच्चों को स्कूल भेजने में कतराते हैं या भेजते हो नहीं हैं। ऐसा ही मामला है डबरा (dabra) के वार्ड क्र 29 के माता पहाड़ी स्थित प्राइमरी स्कूल का जहां बिजली न होने से नन्हे मुन्ने बच्चे अंधेरे और गर्मी में पढ़ने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़े…क्या बोल गयी भाजपा सासंद! पुलिस से छुड़ाने के लिए बच्चियों को बेच देते हैं लोग

आपको बता दें कि वार्ड क्रमांक 29 में माता वाली पहाड़ी के प्राइमरी स्कूल में बीते चार-पांच दिनों से स्कूल परिसर में बिजली नहीं है इस बात की शिकायत विद्युत विभाग में की गई उसके बाद भी आज दिनांक तक कोई एक्शन नहीं लिया गया। जब इस बात की जानकारी एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ (MPBreaking News) के संवाददाता अरुण रजक को मिली तब उन्होंने स्कूल में जाकर जाँच पड़ताल की गई तो यह जानकारी सत्य पाई गई।

[dgv_vimeo_video id=”751246410″]

यह भी पढ़े…IAS Transfer : राज्य में 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

आगे एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ (MPBreaking News) के संवाददाता अरुण रजक ने वहां मौजूद स्टाफ से पूछताछ की गई तब वहां मौजूद स्टाफ संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि बीते चार से पांच दिन हो गए स्कूल परिसर में बिजली नहीं है। जिसके चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आगे उन्होंने बताया कि इस बात की शिकायत मेरे द्वारा विद्युत विभाग में भी की गई है लेकिन इस समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं निकला। अगर इस समस्या का समाधान नहीं निकला तो वह आगे भी विद्युत विभाग में सूचना करेंगे। ऐसे में विद्युत विभाग की लापरवाही आम जनता को ही नहीं बल्कि शिक्षा पर भी इसका काफी प्रभाव पड़ रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”751247067″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews