
डबरा, अरुण रजक। लोगों की समस्याओं को सुनने के सिलसिले में आज एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ (MPBreaking News) के संवाददाता अरुण रजक डबरा नगर (Dabra) के वार्ड क्रमांक 13 में पहुंचे और लोगों से उनकी समस्याएं जानने की कोशिश की। वार्ड क्रमांक 13 में उपस्थित बुजुर्ग रमेश साहू से हमने समस्याओं के बारे में पूछा, तब रमेश साहू ने कहा कि यहाँ पीने के पानी की समस्या ज्यादा है साथ ही सड़क पर गड्डे है और खंभों पर स्ट्रीट लाईट नहीं है जिसके कारण रात में बहुत परेशानी होती है कई बार नगर पालिका में शिकायत की। मगर इसके बावजूद इस पर किसी का ध्यान नहीं है।
यह भी पढ़े… Reliance AGM 2022: दिवाली तक 5जी सेवा शुरू करेगा रिलायंस Jio, Qualcomm से मिलाया हाथ
[dgv_vimeo_video id=”744149440″]
लोगों ने बताया कि उनके घरों और दुकानों के सामने रोड पर बहुत गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनके कारण वार्ड वासी और राहगीरों को भी काफी परेशानियां होती है। साथ ही इन सड़कों पर भारी वाहनों के आवागमन होने पर कई बार जाम की स्थिति पैदा हो जाती है और राहगीरों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
[dgv_vimeo_video id=”744149661″]
यह भी पढ़े… CUET PG 2022: जारी हुए फेज-1 की परीक्षाओं के लिए ऐड्मिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड, जानें यहाँ
वार्ड नंबर 13 के वीरेंद्र राणा ने बताया कि बारिश के समय सड़क पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिसकी वजह से यहाँ कई हादसे भी हो गए हैं। वहीं सड़क के खंभों पर जो (स्ट्रीट लाइट) लगी हुई है। वह कई दिनों तक खराब पड़ी रहती हैं। इन समस्याओं की शिकायतें भी कई बार लोगों ने नगर पालिका में की है। लेकिन उनकी शिकायतों को अधिकारी नहीं सुनते है।
[dgv_vimeo_video id=”744149829″]
यह भी पढ़े… DFO पर करीब 12 लाख के भ्रष्टाचार के आरोप, वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची शिकायत
संवाददाता ने लोगो से पूछा कि अब नए पार्षद से आपको क्या उम्मीदें हैं? जब यह सवाल वार्ड वासियों से पूछा गया तब उन्होंने बड़ी ही उम्मीदों से जवाब दिया कि सड़कें पक्की हो जाए, नाला पक्का हो जाए, गंदगी दूर हो जाए और बिजली की समस्या दूर हो जाए बस यही हमारी हमारे पार्षद से उम्मीदें हैं। अब देखना यह होगा कि वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अपने वार्ड के जनमानस की उम्मीदों पर कितना खरे उतरते हैं।
[dgv_vimeo_video id=”744150984″]
