Dabra News : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने खिलाड़ियों के समर्थन में एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

Dabra News : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने खिलाड़ियों के समर्थन में एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

Dabra News :  जंतर मंतर पर बैठे खिलाड़ियों को समर्थन करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी डबरा के द्वारा आज राष्ट्रपति के नाम डबरा एसडीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ग्वालियर के जिला सचिव संजीव कुमार राजपूत ने बताया कि दिल्ली में जो रेसलर महिलाएं पिछले कई दिनों से न्याय की गुहार लगाते हुए धरने पर बैठी हुई हैं उनके समर्थन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने एक निर्णय लिया है जिसमें जहां-जहां कम्युनिस्ट पार्टी है वहां-वहां जिला स्तर से लेकर तहसील स्तर तक सभी जगह महिला रेसलरों के समर्थन में बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी और सदस्यता रद्द को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चूंकि यह बात महिलाओं से जुड़ी है इसलिए राष्ट्रपति महोदय भी एक महिला है और महिलाओं की पीड़ा अधिक समझती हैं इसलिए राष्ट्रपति महोदय के नाम यह ज्ञापन दिया जा रहा है। संजीव कुमार राजपूत ने सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार खुद ऐसे कृत्य करा रही है क्योंकि सरकार में बैठे उनके सांसद जब ऐसे कृत्य कर रहे हैं तो इसका सारा दोष सरकार पर है।

[dgv_vimeo_video id=”829538751″]

उन्होंने कहा कि गोल्ड मेडलिस्ट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहलवान वह क्यों झूठ बोलेंगे उनके साथ ऐसा व्यवहार कर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण जैसे नेता जिन पर 32 मुकदमे पहले से चल रहे हैं उन पर सरकार द्वारा कोई कार्यवाही क्यों नहीं की गई इसका मतलब भारत में कानून व्यवस्था बिल्कुल नहीं है साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ऐसे नेताओं और अपराधियों का साथ दे रही है संजीव कुमार राजपूत ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही अगर महिला रेसलरों के मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया गया तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पूरे देश में भारी आंदोलन करेगी।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”829539182″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews