
Gwalior News : ग्वालियर के भितरवार में बिजली विभाग की लापरवाही से एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 4 भैंसों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। आनन-फानन में ग्रामीणों ने किसी भी तरह उनकी जान बचाई। साथ ही, इस हादसे की सूचना बिजली विभाग को दी गई लेकिन विभाग काफी समय तक मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके कारण ग्रामीणों में रोष भी देखने को मिला।
इस तरह हुई घटना
मामले को लेकर ग्राम बरौआ का रहने वाला नवल सिंह रावत ने बताया कि वह भैंसों को चराने के लिए अपने खेत पर गए थे, जहां खेतों के बीच से निकली बिजली की 11 केवी लाइन का तार अचानक टूट गया। जिसके कारण खेत में चर रही उनकी चारों भैंसों को करंट लग गया। जिससे उनकी मौत हो गई। इधर, करंट लगते देख वह अपने जानवरों को बचाने के लिए दौड़े तभी वह भी करंट की चपेट में आने से बेहोश हो गए।
[dgv_vimeo_video id=”826088788″]
डबरा में भी हुई थी ऐसी घटना
ऐसी ही एक वारदात कुछ दिन पहले डबरा में हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति अपनी भैंस चरा रहा था तभी बिजली के खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। इसके बावजूद, विद्युत विभाग हरकत में नहीं आया। बता दें कि ऐसी समस्या कई जगह देखने को मिलती है लेकिन विभाग इस पर कोई गौर नहीं करता।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

