प्रशासन का बुल्डोजर चला, 50 लाख की जमीन अतिक्रमण मुक्त

प्रशासन का बुल्डोजर चला, 50 लाख की जमीन अतिक्रमण मुक्त

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार माफियाओं के विरुद्ध स्पष्ट निर्देश दे रहे हैं जिनके अनुपालन में अधिकारी लगातार कहीं ना कहीं कार्रवाई करते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को फिर ग्वालियर ज़िले के बिलौआ की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

बता दें कि बिलौआ क़स्बे के गंगापुर मौजे में सर्वे क्रमांक 23 व 24 जिसका कुल रकबा 1.77 हेक्टेयर है, इस पर पिछले कई समय से कुछ लोगों द्वारा कच्चा निर्माण कार्य करा लिया गया था जिसे चिन्हित कर मंगलवार को जेसीबी की सहायता से तोड़कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अतिक्रमण मुक्त भूमि की कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई गई है। यह पूरी कार्यवाही डबरा एसडीएम प्रदीप शर्मा के निर्देशन में बिलौआ तहसीलदार प्रतिज्ञा शर्मा के नेतृत्व में राजस्व अमले ने अंजाम दी। बता दें कि बिलौआ क्षेत्र में काली गिट्टी के काफी संख्या में क्रैशर हैं इस कारण यहाँ भूमि की कीमत काफी अधिक है और लोगों ने जगह-जगह शासकीय भूमि पर कब्जे कर लिए गए हैं, जिन्हें मुक्त कराने में प्रशासन लगा हुआ है। इससे पूर्व भी बिलौआ क्षेत्र में करोड़ों की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जा चुका है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews