डबरा के किसानों ने अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, धान की फसल के लिए पर्याप्त पानी की मांग

किसानों ने ग्वालियर अपर कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने मांग की है कि डी 17 नहर में पर्याप्त पानी छोड़ी जाए, ताकि वह सरलता से खेती कर सकें।
Dabra News

Dabra News : अभी वर्तमान में धान की फसल में दाना पड़ने को पूरी तरह तैयार है, लेकिन पर्याप्त पानी न मिलने के कारण डबरा ब्लॉक के किसानों की फसल को काफी नुकसान हो रहा है। धान एक ऐसी फसल है, जिसमें अधिक पानी की आवश्यकता होती है। अगर समय-समय पर फसल को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिला, तो इसके सूखने का डर किसानों को सता रहा है।

इसे लेकर आज क्षेत्र के किसानों ने ग्वालियर अपर कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने मांग की है कि डी 17 नहर में पर्याप्त पानी छोड़ी जाए, ताकि वह सरलता से खेती कर सकें।

पर्याप्त पानी की मांग

किसानों ने बताया कि डी 17 नहर में फसलों के लिए पर्याप्त पानी नहीं छोड़ा जा रहा। जिसके कारण उनकी फसल सूखने के कगार पर है। इस संबंध में कई बार उन्होंने विभागीय अधिकारी से भी बात की है, लेकिन उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया। उनका कहना है कि अगर जल्द ही D 17 नहर में पानी नहीं पहुंचा, तो उनकी धान की फसल को बहुत नुकसान हो जाएगा। इसलिए सभी किसानों ने मिलकर अपर कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। साथ ही जल्द-से-जल्द नहर में पानी छोड़ने की मांग की है। इससे उनकी फसल नष्ट होने से बच सके।

दी चेतावनी

वहीं, किसानों ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर समय पर उनकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ, तो वह आंदोलन भी करेंगे। इसके लिए खुद प्रशासन जिम्मेदार होगा।

[dgv_vimeo_video id=”1018981468″]

डबरा, अरुण रजक

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews