किसानों ने निकाली तिरंगा यात्रा, कृषि बिल वापस लेने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

किसानों ने निकाली तिरंगा यात्रा, कृषि बिल वापस लेने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर आज डबरा शहर में कृषि उपज मंडी से तहसील परिसर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। पलवल हरियाणा बॉर्डर पर धरना दे रहे डबरा के किसान सुरेंद्र सिंह सिद्धू की अचानक तबियत खराब हो जाने के कारण 3 दिसंबर को मौत हो गई थी, जिसे लेकर के किसानों ने एवं डबरा विधायक सुरेश राजे ने कृषि उपज मंडी गेट पर सुरेंद्र सिंह सिद्धू को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कथावाचक कृष्णा देवी ने बताया कि 9 जनवरी को डबरा से सैकड़ों की संख्या में एक बार फिर किसान दिल्ली के लिए कूच करेंगे, और आने वाली 26 जनवरी को महिलाएं ट्रैक्टर चलाकर लाल किला परेड स्थल पर पहुंचेंगी। इस मौके पर उन्होने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री कमल पटेल पर भी जमकर निशाना साधा। ये तिरंगा यात्रा तहसील परिसर पहुंची जहां एसडीएम को राज्यपाल के नाम तीनों कृषि कानून वापस लेने के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा गया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews