डबरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, आरोपियों ने फरियादी के घर के सामने चलाई गोलियां

डबरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, आरोपियों ने फरियादी के घर के सामने चलाई गोलियां

Dabra News : डबरा में आपसी जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान आरोपियों ने फरियादी के घर के सामने  गोलियां चलाई। जिसके बाद फरियादी ने पिछोर थाने में आवेदन देकर की शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों पर धारा 336, 294 और 506, 34 के तहत 4 लोगों पर मामल दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला…

आरोपी और फरियादी आपसी रिश्तेदार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी सेवाराम ने थाने में आवेदन के माध्यम से शिकायत कराई कि उसकी जमीन पर से यज्ञेय यादव, बुद्धा गोस्वामी और उसके साथी मिलकर वाहन निकलते हैं, जिससे उसका नुकसान होता है। जब फरियादी ने उन लोगों से वाहन निकलने को मना किया तो आरोपियों ने जाकर फरियादी के घर के सामने बंदूक से फायर किए और गंदी-गंदी गालियां देकर उसे जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी और फरियादी आपसी रिश्तेदार हैं लेकिन जमीनी विवाद को लेकर यह झगड़ा हुआ है।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews