राम मंदिर निर्माण को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, कार्यालय का शुभारंभ

राम मंदिर निर्माण को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, कार्यालय का शुभारंभ

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। अयोध्या में चल रहे राम मंदिर निर्माण के लिए डबरा में आज भाजपा और विश्व हिंदू परिषद द्वारा राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि यात्रा का आयोजन किया गया। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता और विहिप के कार्यकर्ताओं ने सम्मिलित होकर आमजन से बन रहे राम मंदिर में श्रद्धा अनुसार अपनी निधि से सहयोग प्रदान करने की अपील की। शहर में निकली इस यात्रा में महिलाएं बच्चियां बच्चे एवं शहर के सभी लोग सम्मिलित हुए।नगर के लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया सैंकड़ों की संख्या में महिलायें कलश लेकर यात्रा में शामिल हुई। पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन भी इस दौरान मौजूद रहीं।

ग्वालियर विभाग के राम मंदिर समर्पण धन संचय यात्रा के अभियान प्रभारी नवल शुक्ला ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य मात्र इतना है कि जो हमारा देश लगभग 500 वर्ष से राम मंदिर के भव्य निर्माण का सपना देखता चला आ रहा था वह माननीय न्यायालय के आदेश से आज पूर्ण हुआ है। भव्य राम मंदिर में देश के हर नागरिक का कुछ ना कुछ समर्पण किसी ना किसी रूप में पहुंचे इसी उद्देश्य इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा भारत में कई उद्योगपति हैं जो मंदिर निर्माण करा सकते हैं, पर हमें राम मंदिर बनाना है ना कि बिरला मंदिर। यात्रा में डबरा के सुप्रसिद्ध धूमेश्वर धाम के संत अनिरुद्ध महाराज एवं जैन समाज के विहसंत सागर महाराज ,बालाजी मंदिर के सोनू माहाराज एबं सिंधी समाज के संत श्रीचंद जी भी मौजूद रहे।इस दौरान धार्मिक प्रवचन हुए तो संतो ने सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यालय का शुभारम्भ किया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews