डबरा में गुर्जर समुदाय के लोग ग्रामीणों के साथ पहुंचे SDM कार्यालय, निष्पक्ष जांच की मांग

डबरा में गुर्जर समुदाय के लोग ग्रामीणों के साथ पहुंचे SDM कार्यालय, निष्पक्ष जांच की मांग

Dabra News : डबरा के ग्राम बड़ी अकबई में बीते दिनों गुर्जर समुदाय और जाटव समुदाय में विवाद हो गया था। जिसके चलते गुर्जर समुदाय के कुछ लोग ग्रामीणों के साथ डबरा एसडीएम कार्यालय न्याय मांगने के लिए पहुंचे, जहां प्रशासन द्वारा की गई एक तरफा कार्रवाई की निष्पक्ष जांच के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। दरअसल, गुर्जर समुदाय और जाटव समुदाय के लोगों में जमकर पत्थर और लाठियां चली। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और विवाद को शांत कराया। इसमें गुर्जर समुदाय के एक युवक अंकित गुर्जर को सर पर और शरीर के अन्य भागों में चोट आई। जिससे लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिला।

जानें पूरा मामला

मामले को लेकर अंकित गुर्जर ने बताया कि ग्राम में हनुमान जी का एक मंदिर है। जिस पर राम धुन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं। मंदिर में रामधन चल रही थी। इसी बीच जाटव समुदाय के कुछ लोगों ने मंदिर पर पथराव किए। जब अंकित ने ऐसा करने से उन लोगों को रोका तो जाटव समुदाय के लोगों ने अंकित गुर्जर के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। जिसके चलते विवाद और भी बढ़ गया। साथ ही, अंकित ने बताया कि जाटव समुदाय के लोगों ने पानी को लेकर जो मनगढ़ंत कहानी प्रशासन को बताई है, वह बिल्कुल झूठी और बनावटी है। यह विवाह सिर्फ मंदिर पर पथराव करने को लेकर हुआ था।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

वहीं, विकास शर्मा ने बताया रविवार की शाम मंदिर में आरती के समय रामधुन चल रही थी। इसी बीच जाटव समुदाय के लोग मंदिर में आकर रामधुन बंद करने को कहने लगे। तब उनसे रामधुन बंद करने का कारण पूछा तो उन लोगों ने झगड़ा शुरू कर दिया और अंकित गुर्जर के साथ मारपीट करने लगे। जब मंदिर में से लोग बाहर निकले तो जाटव समुदाय के लोगों ने अपनी अपनी छतों से पथराव भी किए। जिसके बाद विवाद बढ़ते देख मौके पर डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा सहित अन्य थानों के थाना प्रभारी पहुंचे और मामले को शांत कराया। इसी के चलते आज सभी लोगों ने एसडीएम कार्यालय आकर न्याय के लिए मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। उनकी मांग है कि इसकी निष्पक्ष जांच की जाए और जो एकतरफा कार्रवाई की गई है, उसके संबंध में भी तुरंत जांच की जाए। साथ ही, अंकित गुर्जर के साथ की गई मारपीट के दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

[dgv_vimeo_video id=”848605509″]

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews