PM Modi के कैशलेस भारत बनाने के सपने पर पानी फेरते पेट्रोल पंप कर्मचारी

पेट्रोल पंप पर बार कोड तो लगे हुए हैं लेकिन यहाँ कैशलेस की सुविधा नहीं, जिनके पास नगर राशि थी उन्हें पेट्रोल दिया जा रहा था जिनके पास कैश नहीं था उन्हें लौटाया जा रहा था।
PM Modi cashless India

PM Modi dream cashless India :  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को कैशलेस बनाने का जो सपना देखा गया है वह सपना धीरे धीरे पूरा हो रहा है लेकिन अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जो इस सपने के पूरा होने में रोड़ा बन रहे हैं, आज हम आपको ऐसी ही एक खबर बता रहे हैं कि कैसे पीएम के सपने पर कुछ लोग पानी फेर रहे हैं

भारत की ऑनलाइन पेमेंट सुविधा विदेशों तक में चर्चित है, आज सब्जी बेचने वाले, पान की गुमटी लगाने वाले व्यापारी से लेकर करोड़ों का व्यापार करने वाले भी ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम अपनाते हैं उन्हें ये सुविधाजनक भी लगता है और सुरक्षित भी लेकिन कुछ लोग आज भी ऐसे हैं जो इससे परहेज करते हैं।

जिनके पास कैश उन्हें ही मिलेगा पेट्रोल, बार कोड केवल दिखावे के लिए   

आपको बता दें कि ग्वालियर जिले के भितरवार डबरा रोड पर कोडार्क बालाजी पेट्रोल पंप पर बार कोड तो लगे हुए हैं लेकिन यहाँ कैशलेस की सुविधा नहीं है जिसके पास कैश होगा उसे ही पेट्रोल दिया जायेगा,  जब हमारे संवाददाता ने उक्त पेट्रोल पंप पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की तो वहां लोग परेशान होते दिखाई दिए, जिनके पास नगर राशि थी उन्हें पेट्रोल दिया जा रहा था जिनके पास कैश नहीं था उन्हें लौटाया जा रहा था।

ऑफिस में चुपचाप करा दिया ऑनलाइन पेमेंट  

हमारे संवाददाता ने अपने वाहन में पेट्रोल भरवानी चाही तो पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा ऑनलाइन पेमेंट लेने से साफ इनकार करते हुए कहा गया कि हमारी मशीन खराब है अभी पेमेंट नहीं हो सकता है लेकिन जब इस संबंध में पेट्रोल पंप के ऑफिस में बैठे दूसरे कर्मचारी से बात की गई तो उन्होंने इस मामले को ओपन ना करते हुए ऑफिस में रखे साउंड बार पर ऑनलाइन पेमेंट कराया ।

SDM ने जाँच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया 

इस मामले में भितरवार एसडीएम को जानकारी देते हुए दूरभाष पर संपर्क साधा गया तो उन्होंने कहा कि उनके द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के लिए निर्देशित कर दिया गया है जल्द ही मामले में जांच कर कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

बहुत आसान और सुविधाजनक है कैशलेस व्यवस्था 

बहरहाल कैशलेस भारत बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है, इस व्यवस्था से जहाँ लोगों को कैश जेब में रखने , एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में होने वाली परेशानी, चोरी होने, लुटने के डर से मुक्ति मिली है वहीं ये लोगों को तरीका आसान और सुरक्षित भी लगता है लेकिन यदि कुछ चंद भी इस व्यवस्था को अपना लें तो वो दिन दूर नहीं जब पूरा भारत 100% कैशलेस व्यवस्था में आ जायेगा और पैसे का आदान प्रदान बहुत आसान हो जायेगा, तब पीएम मोदी का सपना भी पूरा हो जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”1030732658″]

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews