
Gwalior News : प्रदेश में इन दिनों बिजली संबंधी समस्याएं निरंतर बढ़ती जा रहीं है, फिर चाहे वह जिला व तहसील, अनुभाग का कोई भी क्षेत्र हो बिजली की अनावश्यक कटौती से क्षेत्र की जनता काफी हद तक परेशान हो रही है क्योंकि इस समय उमस और गर्मी के कारण लोगों को बिजली की अति आवश्यकता पड़ रही है लेकिन ऐसे में बिजली का बार-बार गुल हो जाना लोगों को इस भरी गर्मी और उमस में बेहाल कर रहा है। क्योंकि 24 घंटे में से लगभग 8 से 10 घंटे बिजली थोड़ी-थोड़ी देर के लिए कट हो जाती है जिसके कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी संबंध में पिछोर नगर परिषद के रहवासियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर पिछोर बिजली घर का घेराव कर डीई शुभम कुमार चौधरी को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और नगर में चल रही बिजली समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण करने की मांग की।
क्या है पूरा मामला
वहीं वार्ड के भगवान सिंह ने अपनी समस्याओं को बताते हुए कहा कि पिछोर में बिजली की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण लोग पूरी तरह परेशान हैं क्योंकि पीने के पानी से लेकर दफ्तर और ऑफिस के कामों तक बिजली की आवश्यकता पड़ती है जब बिजली चली जाती है तो पीने के पानी तक को लोग परेशान हो जाते हैं। भगवान सिंह ने बताया कि कई जगहों पर केबिलें जली हुईं हैं तो उनको कई दिनों तक बदला नहीं जातीं जिसके कारण लोगों को बिजली की समस्याएं हो रहीं हैं।
[dgv_vimeo_video id=”993530529″]
कमलेश गुप्ता ने भी लाइट संबंधी समस्या को लेकर कहा कि कई दिनों से बिजली की समस्या पिछोर में निरंतर चल रही है जिसके कारण लोग गर्मी और उमस के चलते परेशान है, दिन में और रात में कई बार लाइट चली जाती है। जिसके कारण कई बार पीने का पानी भी लोगों को नहीं मिल पा रहा और तो और लोगों के कामों में भी लाइट समय पर न मिलने के कारण परेशानियां हो रहीं हैं।
[dgv_vimeo_video id=”993531044″]
वहीं बिजली की इस बढ़ती समस्या के संबंध में डबरा डिवीजन के डीई शुभम कुमार चौधरी ने बताया इस समय धान की फसल का सीजन चल रहा है जिसके कारण फिटर पर ओवरलोडिंग ज्यादा होने के कारण कहीं-कहीं लाइन में फोल्ड आने के कारण ऐसी समस्याएं हो रहीं हैं वहीं हस्तिनापुर से आने वाली लाइन कुछ मेंटेनेंस कार्य के चलते बंद चल रही थी जिसकी व्यवस्था करने के लिए डबरा से एक लाइन आई है उस लाइन से पिछोर की लाइट जोड़कर शहर में बिजली सप्लाई की जाएगी वहीं पिछोर से जुड़े ग्रामों में अतिरिक्त उपकेंद्र बनवाए जा रहे हैं जिस से समस्या का समाधान हो और जल्द से जल्द पिछोर मैं बिजली संबंधी समस्या खत्म होगी।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”993530066″]
