Dabra News: मारा, पीटा, पैर चटवाए, खुद को बुलवाया बाप, सीधी जैसी प्रताड़ना की घटना डबरा में, वीडियो वायरल

Dabra News

Dabra News Today: मध्य प्रदेश के सीधी में हुए पेशाब कांड की घटना अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि एक बार फिर एमपी से अमानवीयता की तस्वीरें सामने आई है। ग्वालियर के डबरा से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें चलती हुई कार में एक युवक के साथ मारपीट की जा रही है। युवक के साथ मारपीट कर रहा शख्स उस पर चप्पल बरसा रहा है और तलवे चटवा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई है और युवकों की तलाश कर रही है।

युवक के साथ मारपीट और अमानवीयता

जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि कार तेजी से सड़क पर दौड़ रही है। 4 से 5 लोग उसमें सवार हैं और एक शख्स युवक को बेरहमी से पीट रहा है। वह अपशब्दों का प्रयोग करते हुए युवक के चेहरे पर चप्पले बरसाते हुए उसे अपने तलवे चाटने को कहता है और खुद को युवक का बाप बुलवाता है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित ग्वालियर के डबरा का रहने वाला है और यह घटना ग्वालियर डबरा हाईवे की बताई जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”843399038″]

घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। जिसमें से एक वीडियो में युवक को पीट रहा शख्स अपशब्दों का प्रयोग करते हुए खुद का नाम गोलू गुर्जर बता रहा है और बोल रहा है कि गोलू गुर्जर कौन है? तेरा बाप है। वह पीड़ित से अपने पैर दबाने को कहता है और बाल पकड़कर मारपीट करने लगता है।

[dgv_vimeo_video id=”843399307″]

अपहरण कर हुई मारपीट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित युवक का कुछ दिनों पहले गोलू गुर्जर के भाई से डबरा में विवाद हो गया था। इसके बाद उसने बानमोर में जाकर अपना काम शुरू कर दिया था। युवक के साथ अमानवीयता करने वाले आरोपियों ने ग्वालियर कलेक्ट्रेट के पास किसी परिचित से कॉल करवा कर पीड़ित को मौके पर बुलाया था और यहां से उसे बोलेरो में डालकर ले गए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है और जल्द ही गिरफ्तारी की बात कर रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews