Dabra News : पार्षद सत्येंद्र दुबे ने चलाया सफाई अभियान, लोग बोले “सभी जन प्रतिनिधि ऐसा करें तो नगर की समस्या ही खत्म हो जाएगी”

Dabra News : पार्षद सत्येंद्र दुबे ने चलाया सफाई अभियान, लोग बोले “सभी जन प्रतिनिधि ऐसा करें तो नगर की समस्या ही खत्म हो जाएगी”

Dabra News : जनता अपना प्रतिनिधि चुनते समय ये भरोसा करती है कि जिसे उन्होंने चुना है वो उनकी हर छोटी बड़ी समस्या का ध्यान रखे और उसका निराकरण भी करे, उनके इस भरोसे पर खरे उतर रहे हैं वार्ड नंबर 24 के पार्षद सत्येंद्र दुबे। उन्होंने अपने वार्ड में सफाई अभियान शुरू किया है जिसकी उनके क्षेत्र के लोग तारीफ कर रहे हैं।

डबरा नगर पालिका में CMO की नियुक्ति नहीं हो पाने के कारण विकास कार्यों में तो रुकावट आ ही रही थी साथ ही बुनियादी काम भी नहीं हो रहे थे लेकिन अब डबरा नगर पालिका में सीएमओ पियूष सोनी के चार्ज संभालते ही कार्य प्रारंभ हो गए हैं। CMO की नियुक्ति के बाद पार्षद भी एक्टिव मोड में आ गए हैं।

वार्ड क्रमांक 24 के वार्ड पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे ने आज अपने क्षेत्र में सफाई अभियान शुरू किया । सत्येंद्र दुबे का कहना है कि बहुत समय से सराफा बाजार में नालियां चोक पड़ी हुई थी जिसकी वजह से वार्डवासियों को परेशानी आती थी लेकिन अब ये समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि सफाई और अन्य समस्याओं के निराकरण के बाद अब क्षेत्र में जल्दी ही विकास कार्य कराये जायेंगे ।

सफाई अभियान से क्षेत्र के निवासी बहुत खुश हैं वार्ड में रहने वाले निक्की जैन, उत्तम सोनी आदि ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि गंदगी से सभी परेशान थे, नालियां गन्दगी से भरी रहती थी, लेकिन अब पार्षद जी ने सफाई शुरू की है इससे हमें लोगों को बदबू और संक्रामक बीमारियों से राहत मिलेगी। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि जैसे सत्येंद्र दुबे से सफाई अभियान छेड़ा है वैसे ही यदि सभी पार्षद अपने अपने क्षेत्रों में अभियान चलायें तो नगर को गंदगी और कचरे से मुक्त किया सकता है।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट 

[dgv_vimeo_video id=”774696776″]

[dgv_vimeo_video id=”774696911″]

[dgv_vimeo_video id=”774697081″]

[dgv_vimeo_video id=”774697221″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews