Dabra में एक बार फिर हुई जाम की स्थिति बेकाबू, प्रशासन दिख रहा जाम खुलवाने में बेबस

Dabra में एक बार फिर हुई जाम की स्थिति बेकाबू, प्रशासन दिख रहा जाम खुलवाने में बेबस

डबरा, डेस्क रिपोर्ट। आज फिर डबरा कृषि उपज मंडी में धान की बंपर आवक होने के कारण जाम की स्थिति गंभीर हो गई है। जाम इतना लंबा है कि किसान मंडी से तीन-चार किलोमीटर की दूरी पर भी जस के तस खड़े हुए हैं। आपको बता दें कि डबरा (Dabra) कृषि उपज मंडी मैं जाम की स्थिति अक्सर बनी रहती है, लेकिन इस समय धान की बंपर आवक होने के कारण जाम डबरा के हर चौराहे पर लगा हुआ है।
[dgv_vimeo_video id=”771448622″]

किसानों का कहना है कि वह कल रात 9:00 बजे से जाम में फंसे हुए हैं जो कि अभी तक नहीं खुला और कभी खुलेगी।फिलहाल संभावना नजर नहीं आ रही। किसानों ने बताया कि प्रशासन भी इस समस्या में नाकाम सा नजर आ रहा है।  क्योंकि जाम इतना भयंकर है कि लोग कल रात से लेकर अभी तक कुछ ही कदम आगे बढ़ पाए हैं। किसानों का कहना कि वह कल रात से भूखे-प्यासे जाम में फंसे हुए हैं। ना ही उनकी खाने की कोई व्यवस्था है और ना ही प्रशासन किसानों की इस समस्या पर गौर कर रहा है। आपको बता दें कि ऐसा ही जाम डबरा में एक दो बार पहले भी लग चुका है। अब आगे देखना यह है कि यह जाम कब तक खुल पाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”771448904″]

अगर इस बीच शहर में एंबुलेंस में कोई मरीज जाम में फस जाए तो संभवत है वह व्यक्ति अस्पताल तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ सकता है। क्योंकि इस स्थिति को देखते हुए ऐसा लगता है कि इस जाम से एंबुलेंस तो क्या पैदल व्यक्ति भी बड़ी मुश्किल से निकल पा रहा है। इस अव्यवस्था का आखिर जिम्मेदार कौन है, प्रशासनिक अधिकारी या फिर मंडी बोर्ड प्रशासन या डबरा में पदस्थ एसडीएम होदय, इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews