गुना घटना का डबरा में भी विरोध, कांग्रेसियों ने फूँका मुख्यमंत्री का पुतला

गुना घटना का डबरा में भी विरोध, कांग्रेसियों ने फूँका मुख्यमंत्री का पुतला

डबरा/सलिल श्रीवस्ताव।
गुना मामले को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया पुलिस ने पुतला छीनने का काफ़ी प्रयास किया पर कांग्रेसियों ने पुलिस के सामने ही पुतले में आग लगा दी इस दौरान जमकर नारेबाज़ी भी हुई।

आपको बता दें कि गुना मामले को लेकर राज्य से लेकर केंद्र तक राजनीति गर्माती जा रही है सभी राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं इसी मामले को लेकर आज डबरा शहर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर मुख्य अग्रसेन चौराहे पर पुतला दहन किया, इस अवसर पर जिला कार्यवाहक अध्यक्ष रंगनाथ तिवारी, जिला प्रवक्ता दिव्यांक द्विवेदी, वरिष्ठ नेता घनश्याम भार्गव, नगर अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश रावत,वृंदावन कोरी, सूबेदार सिंह, सत्यप्रकाशी परसेडिया, सुरेश राजे, एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews