पटवारी के साथ तहसील परिसर में मारपीट, मंत्री का नाम लेकर धमकाने का आरोप

पटवारी के साथ तहसील परिसर में मारपीट, मंत्री का नाम लेकर धमकाने का आरोप

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। भितरवार तहसील परिसर में 3 लोगों द्वारा पटवारी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, मारपीट करने के बाद शासकीय रिकॉर्ड के दस्तावेज भी फाड़ दिए गए। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

घटना सोमवार की है, आरोप है कि तहसील परिसर में पटवारी विकास राठौर के साथ अरविंद पवैया एवं दो अन्य लोगों ने मिलकर मारपीट की है। कहा जा रहा है कि ये लोग पटवारी पर राजनीतिक दबाव बना रहे थे। आरोपी अपने आप को मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का रिश्तेदार बता रहे थे और जब पटवारी ने उनके मन मुताबिक काम नहीं किया तो आरोपियों ने मारपीट कर पटवारी विकास के कपड़े फाड़ दिए और सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर भितरवार अनुभाग के आर.आई. व पटवारी पुलिस थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews