
Dabra News : डबरा की मेहगांव ग्राम पंचायत से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मुख्य सड़क पर गंदगी और कचरे का अंबार लगा हुआ है। जमीनी स्तर पर अगर देखा जाए तो जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी, पंच और सरपंच अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में इस मुहिम पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्राम पंचायतों में इतनी गंदगी और कूड़े के ढेरों के नजदीक से गुजरने में परेशानी होती है। हालांकि, ग्रामीण इसी हालात में अपनी जीवनयापन करने को मजबूर है।
जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि ना तो कोई अधिकारी उनकी इस समस्या पर ध्यान देता और ना ही ग्राम का सरपंच। काफी समय पहले इसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिस कारण ग्रामवासी गंदगी में ही अपना जीवनयापन करने पर मजबूर हैं।
[dgv_vimeo_video id=”897376886″]
जमीनी स्तर पर नहीं दिख रहा असर
एक ओर जहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को स्वच्छ भारत का संदेश देते हैं। जिसे लेकर केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से स्वच्छ भारत अभियान भी चलाया गया, जिसमें सफाई को बड़ी महत्वता दी जाती है। कई बार ऐसा भी मामला सामने आया है, जब भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्रियों ने खुद हाथों में झाड़ू लेकर सफाई के इस आंदोलन में शामिल हुए लेकिन जमीनी स्तर पर अगर देखा जाए तो जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी, पंच और सरपंच अपनी ग्राम पंचायतों में इस मुहिम पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। लिहाजा, ग्राम पंचायतों में इतनी गंदगी लापरवाही बनकर सामने आ रही है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि सरकार मुहिम तो चलाती है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर देखने को नहीं मिल पाता।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

