डबरा पुलिस की कार्रवाई, गांजा तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद

शहर में नशीले मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों को देखते हुए ग्वालियर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा के कुशल नेतृत्व में धर पकड़ अभियान चलाया गया।
डबरा पुलिस की कार्रवाई, गांजा तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद

Dabra News : मध्य प्रदेश की डबरा पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 2 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। इसके साथ ही एक मोबाइल फोन भी बरामद हुई है। बता दें कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई मामलों में रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

चलाया जा रहा अभियान

बता दें कि शहर में नशीले मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों को देखते हुए ग्वालियर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा के कुशल नेतृत्व में धर पकड़ अभियान चलाया गया। इस दौरान सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहराई पुल के पास यह कार्रवाई की गई। दरअसल, सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। जिसपर तत्पर होते हुए टीम का गठन कर यह कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी ने कही ये बात

सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि सहराई पुल के पास गांजा तस्कर पुल की आड़ में बैठा हुआ था। जिससे संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की गई, तो उसके पास से गांजे से भरी हुई बोरी और एक ओप्पो का मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग ₹30,000 आंकी गई है। आरोपी की पहचान रवि जाटव के रूप में की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि दतिया और इंदरगढ़ से गांजा की खेपें लाई जातीं हैं और इन्हें कम उम्र के लड़कों को पैसे की लालच देकर शहर में सप्लाई करवाया जाता है।

[dgv_vimeo_video id=”1005819397″]

ये लोग रहे शामिल

इस कार्रवाई में डबरा सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल, एस आई बलवीर सिंह मावई, आरक्षक अविनाश पटसरिया सहित अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अपराधों को देखते हुए आगे ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews