रेल्वे की तीसरी लाईन का निरीक्षण करने डबरा पहुँचे रेल्वे सुरक्षा आयुक्त

रेल्वे की तीसरी लाईन का निरीक्षण करने डबरा पहुँचे रेल्वे सुरक्षा आयुक्त

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। डबरा (dabra) से आंतरी के बीच तीसरी लाइन का जायजा लेने के लिए आज रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान झांसी मंडल के डीआरएम आशुतोष कुमार के साथ शुक्रवार सुबह 10:00 बजे डबरा पहुंचे जहां उन्होंने नवीन दो मंजिला इमारत में संचालित होने वालीं सभी रेलवे विभागों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया जो लगभग 2 घंटे तक चलता रहा इसके बाद उन्होंने रेल लाइन पर चलने वाली ट्रॉली पर सबार होकर सभी विभागों के साथ रेल पटरियों का निरीक्षण किया।

यह निरीक्षण डबरा अनंत पेठ आंतरी तक कुल 20 किलोमीटर लंबी नवीन तीसरी रेल लाइन के सभी मानको को परखा साथ ही रेल क्रॉसिंग प्वाइंट ब्रिज सहित अनंतपैठ व आंतरी पर बनाए गए फुट ओवर ब्रिज एवं साइडिंग एवं भवनों आदि का गहन निरीक्षण किया।

वहीं पर आंतरी रेलवे स्टेशन से स्पीड ट्रायल स्पेशल सीआरएस ट्रेन से सांय 5:30 बजे चलकर डबरा 6 बजे पहुंची। रेल ट्रैक पर इस दौरान 127 किमी प्रति घंटे की गति से परीक्षण किया। गति परीक्षण में कोई त्रुटि नहीं मिली और सीआरएस सामान्य तौर पर संतुष्ट नजर आए वही अगला निरीक्षण मुख्य इंजीनियर द्वारा सोमवार को किए जाने की बात डीआरएम आशुतोष कुमार ने कही।

[dgv_vimeo_video id=”743512069″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews