
Gwalior News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की पिछोर नगर परिषद में बीती रात 4 घंटे हुई बारिश के चलते सड़क धंस गई। जिसमें एक कार समा गई, यह तो किस्मत अच्छी थी कोई जनहानि नहीं हुई। यह दृश्य देखने के लिए लोगों का हुजूम लग गया। बाद में क्रेन की सहायता से कार को बाहर निकाला गया, पर सबसे बड़ी बात यह रही कि जिस जगह कार गिरी है। वहां पुरानी बावड़ी दिखाई देने लगी है। जिसकी दीवार भी अब साफ दिखाई दे रही है। सुबह से ही लोगों की भीड़ बावड़ी को देखने या यूं कहें सुरंग को देखने पहुंच रही है।
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि पिछोर तहसील परिसर के सामने ग्राउंड में वहां रहने वाले हसरत खान ने शाम को अपनी अर्टिगा कार खड़ी की थी। इसके बाद रात्रि में मूसलाधार बारिश चालू हो गई और बारिश लगभग चार घंटे लगातार चलती रही इसी कारण कार के नीचे की जमीन अंदर धसक गई जमीन धसकने के कारण कार कई फीट गहरे गड्ढे में समागई। स्थानीय लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई तो रात्रि में क्रेन की मदद से कार को बाहर निकला गया तो पाया कि जिस जगह जमीन धसकी है उस जगह जमीन के अंदर कोई सुरंग जैसी गुफा बनी हुई है जिसमें प्राचीन चूने की दीवार और एक दरवाजा नुमा आकर भी है जिसे देखने के लिए वहां लोगों का हुजूम जुट गया।
[dgv_vimeo_video id=”999889291″]
फिलहाल बताया जा रहा है कि स्थानीय प्रशासन अभी तक मौके पर नहीं पहुंचा और जब मीडिया ने पिछोर थाना प्रभारी को मामले की जानकारी लेने के लिए फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने फोन तक नहीं उठाया।
अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”999889436″]
