जिंदा डॉग को बेरहमी से काटने का मामला, एनिमल लवर टीम पहुँची डबरा के देहात थाने

जिंदा डॉग को बेरहमी से काटने का मामला, एनिमल लवर टीम पहुँची डबरा के देहात थाने

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। डबरा में श्वान को बेरहमी से धारदार हथियार से काटने के मामलें में मेनका गांधी ने संज्ञान लिया है उनसे संबंधित पीएफए एनिमल लवर टीम के सदस्य सोमवार को डबरा के देहात थाने पहुंचे जहां आरोपी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की गई।

सीएम शिवराज के निर्देश, स्मार्ट पुलिसिंग को प्रभावी बनायें, अपराधियों में खौफ पैदा करें

आपको बता दें कि रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक आरएमपी डॉक्टर जिंदा श्वान को बेरहमी से धारदार हथियार से काटते हुए दिख रहा था यह वीडियो डबरा के वार्ड क्रमांक 1 स्थित सिमरिया गांव का बताया जा रहा है बताया गया है कि डॉक्टर के पुत्र को इस श्वान ने काट लिया था जिसके कारण आक्रोशित होकर उसने इस घटना को अंजाम दिया टीम की सदस्य छाया तोमर का कहना है कि डॉक्टर पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही होनी चाहिए प्रशासन को अब तक कार्यवाही कर देनी चाहिए थी पर अभी तक कार्यवाही नही हुई।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews