शासकीय भूमि पर कब्जा छुड़ाने गए एसडीएम और स्थानीय लोगों के बीच हुआ जमकर विवाद

शासकीय भूमि पर कब्जा छुड़ाने गए एसडीएम और स्थानीय लोगों के बीच हुआ जमकर विवाद

DABRA NEWS : मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में भितरवार में सरकारी अमले और स्थानीय लोगों के बीच विवाद का एक वीडियो सामने आया है, दरअसल लोगों ने जनसुनवाई में शिकायत लगाई थी कि कुछ लोगों के द्वारा शासकीय बोर पर कब्जा किया जा रहा है शिकायत के आधार पर एसडीएम अश्वनी रावत शासकीय अमले के साथ मौके पर पहुंचे इस दौरान स्थानीय लोगों से बोर पर कब्जा छुड़ाने को लेकर जमकर विवाद शुरू हो गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है दरअसल एसडीएम के बोर से कब्जा हटाने के दौरान एक युवक और एक बुजुर्ग महिला ने सरकारी अमले का विरोड शुरू कर दिया, समझाने पर युवक और अन्य लोग सरकारी अमले से मारपीट पर उतारू हो गए, इसी दौरान एसडीएम ने युवक को चांटा जड़ दिया,  जिसका वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पीएचई के कर्मचारियों ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में एक महिला और दो पुरुषों के खिलाफ पनिहार थाने मामला दर्ज करवाया है।

सरकारी काम में बाधा डालने का प्रयास 

इस पूरे मामले पर ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह का कहना है कि काफी लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा जनसुनवाई और प्रभारी मंत्री सहित सांसद महोदय के पास भी शासकीय बोर पर कब्जा करने की शिकायत निरंतर आ रही थी जिस पर एसडीएम महोदय शासकीय अमले के साथ मौके पर पहुंचे तब कुछ महिलाओं द्वारा शासकीय अमले पर हमला करने की कोशिश की गई जिसमें एसडीएम महोदय और स्थानीय लोगों में हाथापाई भी हुई कलेक्टर द्वारा बताया गया कि बताया जा रहा है कि एसडीएम महिलाओं में थप्पड़ देने की बात कही जा रही है लेकिन स्थानीय लोगों ने शासकीय कार्य में बाधा डालने की कोशिश की जिस पर संबंधित व्यक्तियों पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी और शासकीय बोर पर से कब्जा हटाया जाएगा साथ ही उन्होंने एसडीएम के द्वारा महिला में थप्पड़ मारने की बात को लेकर कहा कि उन्हें भी इस घटना को लेकर सचेत किया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”833044069″]

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews