ग्वालियर-डबरा नेशनल हाईवे पर आपस में भिड़े दो ट्रक, 1 चालक की मौके पर मौत

Dabra Road Accident : डबरा-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। आनन-फानन में राहगिरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा

दरअसल, हादसा आज सुबह लगभग 4:30 बजे हुआ। जब ग्वालियर आ रहे दो ट्रकों में सिमरिया टेकरी के पास जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें एक ट्रक चालक की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रक ग्वालियर की तरफ से डबरा की ओर आ रहे थे। तभी आगे पीछे लगे हुए ट्रकों में से आगे वाला ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर पर जा चढ़ा। जिसके कारण पीछे से आ रहे ट्रक की आगे वाले ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें पीछे वाले ट्रक के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। जिसमें बैठा ट्रक ड्राइवर अंदर ही फंसा रह गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

बड़े भाई ने कही ये बात

घटनास्थल पर मौजूद व्यक्ति धर्मेंद्र साहू ने बताया मृतक ट्रक ड्राइवर का नाम ओम प्रकाश बघेल उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम लिधौरा है जो कि दशमेश ट्रांसपोर्ट कंपनी की गाड़ी चलाता है। धर्मेंद्र साहू ने बताया वह भी दशमेश ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। उनके पास किसी राहगीर का फोन आया तब सूचना मिलने पर वह घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, मृतक के बड़े भाई मेहरबान सिंह बघेल ने बताया ओम प्रकाश उन का छोटा भाई था जो कि दशमेश ट्रांसपोर्ट कंपनी की गाड़ी चलाता था। उन्होंने बताया वह 3 दिन पहले ही घर से गाड़ी चलाने के लिए निकला था और आज उनके पास फोन आया कि ओमप्रकाश का एक्सीडेंट हो गया है। ओमप्रकाश का एक लड़का भी है जिसकी शादी हो चुकी है।

[dgv_vimeo_video id=”848966667″]

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

सूचना मिलते ही मृतक के गांव में मातम का माहौल बन गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बता दें कि NH-44 पर सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिसे शासन-प्रशासन समेत वाहन चालकों को भी गंभीरता से लेते हुए गाड़ी चलाना चाहिए ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews