
Dabra News : मध्यप्रदेश के डबरा में पटवारी द्वारा मनमानी करने का मामला सामने आया है। जहां आज यानि 7 फरवरी को जनसुनवाई हुई। जिसमें पहुंचे ग्राम पंचायत पुट्टी के ग्रामीणों ने पटवारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जनसुनवाई में आने पर भी ग्रामीणों की प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही। कई सालों से चक्कर काटने के बाद भी समस्या का हल नहीं हुआ है।

ग्रामीण बुजुर्ग ने दी जानकारी
पुट्टी पंचायत में रहने वाले ग्रामीण बुजुर्ग रामस्वरूप झा ने बताया कि, गांव में उनकी 2 बीघा जमीन पर और रमेश जाटव की 7 बीघा जमीन पर कुछ दबंग लोगों ने कब्जा कर रखा है जबकि वह कोर्ट से जमीन मुकदमा भी जीत चुके हैं। इसके बावजूद, कुछ दबंग लोग कब्जा छोड़ने से इनकार करते हैं और जान से मारने की धमकी भी देते हैं। जिसको लेकर उन्होंने डबरा जनसुनवाई में आवेदन दिया है। पिछले कई बार से वो निरंतर आवेदन दे रहे हैं लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई।
[dgv_vimeo_video id=”796589996″]
प्रशासनिक अधिकारी लापरवाह
साथ ही, गांव के पटवारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए रामस्वरूप झा ने कहा कि पटवारी ने पैसे लेकर इस मामले को दबा रखा है। गांव के खेल मैदान और कई जमीनों पर भी पटवारी ने पैसे लेकर कुछ दबंगों का कब्जा करवा रखा है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि गांव के पटवारी पर ही आर.आई का चार्ज भी है लेकिन इसके बाद भी प्रशासनिक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”796590124″]
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

