
डबरा, सलिल श्रीवास्तव। मप्र (MP) में वैक्सीनेशन (vaccination) को लेकर शासन-प्रशासन लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग (health Department) के कुछ जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी ऐसी हरकतें कर देते हैं जिससे बार-बार स्वास्थ्य विभाग को शर्मिंदा होना पड़ता है। ताजा मामला ग्वालियर जिले (Gwalior) के भितरवार (Bhitarwar) क्षेत्र के बामरोल गांव (Bamrol) का है। जहां उस वक्त ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया जब एक स्वास्थ्य कर्मी (health worker) लोगों को टीका लगाने शराब पीकर पहुंचा।
यह भी पढ़ें…World Tourism Day: MP में यहां है दुनिया का सबसे रहस्यमयी पहाड़, देख कर रह जाएंगे दंग
वैक्सीनेशन सेंटर पर जब स्वास्थ्य कर्मी नशे की हालत में पहुंचा तो पहले तो ग्रामीणों को मामला समझ नहीं आया पर जैसे ही ग्रामीणों को मालूम चला तो उन्होंने टीकाकरण केंद्र पर ही हंगामा कर दिया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी का वीडियो भी बनाया। बता दें कि स्वास्थ्य कर्मी और ग्रामीणों की बहस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। वहीं जब ग्रामीणों द्वारा जब स्वास्थ्य कर्मी से शराब पीकर टीकाकरण करने का विरोध किया गया तो उस समय नशे में धुत स्वास्थ्य कर्मी का कहना था कि अगर गलत इंजेक्शन लगाऊं तो कहना। लेकिन नहीं माने और स्वास्थ्य कर्मी को मेडिकल के लिए भेजा गया तब जाकर ग्रामीणों ने हंगामा शांत किया।
इस मामले में भितरवार तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव ने बताया कि आज बामरोल गांव में एक स्वास्थ्य कर्मी की ड्यूटी के दौरान शराब पीकर वैक्सीनेशन करने की शिकायत मिली थी, जिसे लेकर के उस स्वास्थ्य कर्मी का मेडिकल कराया जा रहा है और यदि इस तरह की कोई बात सामने आती है तो उसे नोटिस भेजा जाएगा।
https://vimeo.com/615944840
बहरहाल, स्वास्थ्य कर्मियों की इस तरह की हरकत और लापरवाही के कारण वैक्सीनेशन पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। क्योंकि कई ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी वैक्सीनेशन को लेकर भय की स्थिति है ऊपर से स्वास्थ्य कर्मियों की इस तरह की हरकतें टीकाकरण के लिए नुकसानदाई है।
बता दें कि नशे में धुत स्वास्थ्य कर्मी का का वीडियो जब स्वास्थ्य अधिकारियों के पास पहुंचा तो स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है, जिसमें 1 दिन के अंदर उनका इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।

